धनबाद, मई 5 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता रोटरी क्लब धनबाद नॉर्थ की ओर से संचालित संडे ओपीडी क्लीनिक का आयोजन हाउसिंग कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे शामिल हुए। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की। मरीजों को मुफ्त दवाएं भी दी गईं। डॉ यूएस प्रसाद, डॉ एसके झा, डॉ के विश्वास, डॉ महेश प्रसाद, डॉ मेजर चंदन, डॉ एसपी गुप्ता, डॉ सविता शुक्ला दास, डॉ हर्षित राज और डॉ हर्ष कुमार ने ओपीडी में अपनी सेवा दी। मौके पर रोटरी क्लब के बीसी ठाकुर, आईडी पासवान उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.