मैनपुरी, जून 22 -- संडे आते ही जनपद की पुलिस वारंटियों और वांछितों की गिरफ्तारी के लिए निकल पड़ती है। शनिवार की रात 12 बजे से धरपकड़ अभियान शुरू होता है जो सुबह 4 बजे तक चलता है। उन लोगों को गिरफ्तार किया जाता है जो विभिन्न न्यायालयों की तारीखों पर नहीं जाते और पुलिस के रडार पर रहते हैं। रविवार को पुलिस ने 40 वारंटी और 27 वांछितों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तारी का अभियान चलाया। अभियान के दौरान घरों में सो रहे लोगों की गिरफ्तारी की गई। यह वे लोग थे जो विभिन्न मामलों में वांछित हैं और कोर्ट की तारीखों पर नहीं जा रहे। कुल 67 लोगों को 4 घंटे के अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने गिरफ्तार किया। रातभर चली धरपकड़ से इन वारंटी और वांछितों और इनके परिजनों में हड़कंप मचा ...