रुडकी, जनवरी 25 -- आईआईटी रुड़की में रविवार को संडेज ऑन साइकिल का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन देशभर के किसी भी आईआईटी परिसर में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम रहा, जिसने स्वस्थ भारत अभियान और संस्थान के बीच मजबूत सहयोग की शुरुआत की। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह फिटनेस सत्र से हुई, जिसमें फिटनेस विशेषज्ञ टिम्सी बेक्टर ने प्रतिभागियों को सक्रिय और ऊर्जावान रहने के गुर सिखाए। इसके बाद स्वस्थ भारत अभियान की प्रतिनिधि पंखुड़ी श्रीवास्तव के नेतृत्व में एरोबिक्स और योग सत्र आयोजित हुआ, जिसमें समग्र स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न स्वरूप विशेष टी-शर्ट भी वितरित की गईं। इसके बाद संस्थान के निदेशक प्रो....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.