नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर आगामी एशिया कप में संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते देखना चाहते हैं। पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि अगर संजू सैमसन जैसी काबिलियत वाले खिलाड़ी को 15 सदस्यीय भारतीय टीम में चुना जाता है, तो आगामी एशिया कप में अंतिम एकादश चुनते समय उन्हें निश्चित रूप से बाहर नहीं रखा जा सकता। गिल के टी20 टीम में उप कप्तान के रूप में वापसी करने के बाद यह तय था कि उन्हें फिर से पारी आगाज करने का मौका मिलेगा। टीम प्रबंधन के सामने अब मुश्किल फैसला है कि सैमसन को अंतिम एकादश में रखा जाए या उनके लिए शीर्ष तीन में जगह बनाई जाए या फिर जितेश शर्मा को खिलाया जाए जो फिनिशर की भूमिका से अच्छी वाकिफ हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने नौ सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.