नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पांचवें मैच में बदलाव के साथ उतरी है। भारतीय टीम में हर्षित राणा की जगह जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव की जगह वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है जबकि शुभमन गिल चोट के कारण बाहर हैं। उनकी जगह संजू सैमसन खेलेंगे। उप-कप्तान शुभमन गिल पैर की उंगलियों में चोट लगने के कारण सीरीज के आखिरी मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में बतौर ओपनर शामिल किया गया है। सीरीज का चौथा मैच (लखनऊ) भारी कोहरे के कारण बिना कोई गेंद फेंके रद्द हो गया था। उस मैच में भी सैमसन के खेलने की पूरी संभावना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.