नई दिल्ली, फरवरी 12 -- T20 World Cup 2024 की विजेता टीम के सदस्य संजू सैमसन भी थे, लेकिन उनको एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। टी20 विश्व कप 2026 के लिए जब टीम चुनी गई तो उनको मुख्य विकेटकीपर और ओपनर के तौर पर टीम में जगह मिली। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप से पहले खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में संजू सैमसन ने बहुत की घटिया प्रदर्शन किया। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने अपनी चॉइस को बदला और संजू सैमसन से ओपनिंग और विकेटकीपिंग छीनकर ईशान किशन को दे दी। इस तरह संजू सैमसन अपने टी20 विश्व कप डेब्यू से दूर रहे। मुंबई में जब भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 का अपना पहला मैच खेलने उतरी तो उस मैच में अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत ईशान किशन ने की, जबकि संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन में भी शामिल नहीं थे। हालांकि, दूसरे ही मैच में स...