धनबाद, मार्च 10 -- धनबाद, रविकांत झा पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या मामले में न्यायिक अभिरक्षा में रांची कांके रिनपास में इलाज करा रहे झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नीरज सिंह के अनुज व कांड के सूचक अभिषेक सिंह ने सेशन कोर्ट में याचिका दायर कर संजीव सिंह को स्वस्थ बताते हुए उन्हें दोबारा धनबाद जेल लाने संबंधी आदेश देने का अनुरोध न्यायालय से किया है। अभिषेक सिंह ने मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट का हवाला देते हुए संजीव सिंह को रिनपास से वापस जेल लाने संबंधी आदेश देने का निवेदन किया है। रिम्स के मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पर संजीव सिंह को रिनपास में भर्ती कराया गया था। धनबाद जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद 11 जुलाई 2023 को संजीव सिंह को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था। हाईकोर्ट के आदेश पर 11 अगस्त 20...