धनबाद, अगस्त 9 -- भौंरा, प्रतिनिधि। झरिया के पूर्व विधायक सह मजदूर नेता संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद भौरा कोलियरी क्षेत्र में लोगों ने जमकर आतिशबाजी और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। मौके पर पूर्व पार्षद सह भाजपा नेता शिव कुमार यादव ने कहा कि पूर्व विधायक को साजिशन झूठे मुकदमे में फंसाया गया था। आज न्यायालय ने जमानत देकर यह बता दिया है कि सत्य की हमेशा जीत होती है। वही भाजपा नेता उमेश यादव ने कहा कि आज न्याय की जीत हुई है। झरिया में जश्न मनाते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी ने झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया एवं कहा कि ये सत्य की जीत हुई है और जल्द ही संजीव सिंह इस मामले में निर्दोष भी साबित होंगे।

हिंदी हिन्दुस्ता...