नोएडा, मार्च 25 -- ग्रेटर नोएडा। उद्यमी संगठन इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (आईईए) की नई कार्यकारिणी का मंगलवार को गठन हुआ। इसमें अध्यक्ष पद के लिए संजीव शर्मा सहित सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। चुनाव समिति के अध्यक्ष गुरदीप सिंह तुली ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए संजीव शर्मा, महासचिव के लिए विशाल गोयल, अभिषेक जैन और कोषाध्यक्ष पद के लिए गौरव गर्ग ने नामांकन किया था। अभिषेक जैन के नाम वापिस लेने से सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए। अब 28 मार्च सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.