प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज, संवाददाता। बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पंजाब के प्रदेश संयोजक संजीव तिवारी को बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम का उप प्रमुख बनाया है। उनका जन्म करछना तहसील के केचुहा गांव में हुआ है। उनकी पढ़ाई-लिखाई राजकीय इंटर कॉलेज और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुई है। लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व संजीव तिवारी को पंजाब का प्रदेश संयोजक बनाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...