मैनपुरी, जनवरी 20 -- उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी संजीव मिश्रा ने अध्यक्ष पद को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। तहसीलदार कमलेश कुमार ने बताया कि दोपहर 2 बजे तक किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किया गया, जिसके चलते संजीव मिश्रा का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया। संजीव मिश्रा इससे पूर्व भी उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा घिरोर के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, डीसीबी अध्यक्ष नरेंद्र राठौर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह चौहान, चेयरमैन यतेंद्र जैन, शिखर मोहन ...