समस्तीपुर, सितम्बर 7 -- सरायरंजन। सरायरंजन नगर पंचायत राजद अध्यक्ष राजू सिंह के पुत्र संजीव की निर्मम हत्याकांड में जो भी संलिप्त अपराधी होंगे उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। ये बातें राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहीं। वे शनिवार को संजीव हत्याकांड कांड को लेकर सरायरंजन पहुंच कर जांच के बाद चिंतामनपुर गांव में मृतक संजीव के घर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर एक जांच टीम गठित करने को कहा था। उनके आदेश पर जांच टीम में मोरवा विधायक रणविजय साहू, समस्तीपुर विधायक अख्तरूल इस्लाम साहिन ,राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, पूर्व प्रत्याशी अरविंद सहनी, समस्तीपुर दक्षिणी के राजद जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो को शामिल किया गया है। सरैया पुल के निकट घटना स्थल...