सोनभद्र, जनवरी 13 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित किए जा रहे संजीवनी हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर के प्रबंधक के खिलाफ पुलिस ने सोमवार की रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई सह नोडल अधिकारी डा. गुरू प्रसाद की तरफ से की गई छापेमारी और उसके बाद अस्पताल के दोबारा संचालन के मामले को गंभीरता से लेते हुए की गई है। सह नोडल अधिकारी ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि 10 जनवरी को झोलाछाप चिकित्सकों एवं अपंजीकृत चिकित्सालयों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के तहत दुद्धी तहसील क्षेत्र में छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में संजीवनी हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर, बभनी में जांच के दौरान अस्पताल बिना किसी वैध पंजीकरण के संचालित पाया गया। जांच के दौरान पंजीकरण संबंधी कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कि...