सिमडेगा, अप्रैल 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी सौरभ कुमार ने शनिवार को कई थाना के प्रभारियों का तबादला किया है। एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जलडेगा थाना में पदस्थापित एसआई सोनु कुमार को बानो थाना का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह सदर थाना में पदस्थापित एसआई संजीत कुमार को कुरडेग, साईबर सेल के प्रभारी रमेश कुमार झा को ठेठईटांगर, बानो थाना में पदस्थापित जितेंद्र प्रसाद वर्मा को गिरदा ओपी, बानो थाना में पदस्थापित निरंजन महतो को एएचटीयु, ठेठईटांगर थाना में पदस्थापित मनोज महली को रेंगारिह, साईबर सेल में प्रतिनियुक्त पंकज प्रमाणिक को साईबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। सभी नव नियुक्त थाना एवं ओपी प्रभारियों को 24 घंटे के अंदर नव पदस्थापित थाना, ओपी में योगदान देने का निर्देश दिया है। कई पुलिस अधिकारियों का भी हुआ तबादला एसपी सौरभ कुमार ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.