चतरा, अप्रैल 19 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा के संजय स्नेही तेली समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं। यह मनोनयन तेली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहु ने किया है। इसके अलावा हजारीबाग जिला निवासी कुंज बिहारी साव, लातेहार जिला निवासी राजु रंजन प्रसाद, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला निवासी मनोज गुप्ता, बोकारो जिला निवासी जोधन नायक एवं गिरिडीह जिला निवासी भागवत साह को झारखण्ड का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि एक माह के भीतर झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष और सभी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आपसी सहमति से प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.