मुंगेर, दिसम्बर 16 -- मुंगेर, नि प्र। भारतीय जनता पार्टी ने दरभंगा विधायक संजय सरावगी को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष जाने से वैश्य समाज में हर्ष व्याप्त है। संजय सरावगी दरभंगा सीट से भाजपा के 6 बार के विधायक है। वे बिहार सरकार के पूर्व मे मंत्री भी रह चुके है। संजय सरावगी भाजपा के पुराने चेहरे है। मुंगेर विचार मंच के रवि भगत ने कहा की भाजपा नेतृत्व की ओर से बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को बनाना हर्ष की बात है। वैश्य समाज को प्रतिनिधित्व देने से बिहार को एक नई दिशा मिलेगी। भाजपा पार्टी के नेतृत्व में केवल सुशासन, विकास और पारदर्शी नेतृत्व ही स्वीकार है। इसको लेकर मुंगेर विचार मंच के संयोजक रवि मोहन उर्फ रवि भगत, पूर्व वार्ड पार्षद नागेन्द्र कुमार उर्फ गोपी, मनोज कुमार सिंह, राजेन्द्र कुमार बबलू , रॉबिन केशरी, अमीत कुमार सिन्हा आदि ने...