पटना, फरवरी 13 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मां राधा देवी सरावगी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि राधा देवी बहुत ही नेकदिल और सरल हृदय महिला थीं। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरुचि थी। मुख्यमंत्री ने सरावगी से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति और परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...