सराईकेला, फरवरी 7 -- संजय सरदार भाजपा के मुख्य समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में होंगे आदित्यपुर मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर: प्रभासिनी कालुंडिया ने वापस लिया नाम, संजय सरदार को दिया समर्थन सरायकेला, सवांददाता । आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रभाषिनी कालुंडिया ने नामांकन के अंतिम समय में अपना नाम वापस ले लिया। पार्टी की आपातकालीन बैठक में लिए गए इस महत्वपूर्ण फैसले के बाद उन्होंने संजय सरदार को अपना समर्थन देने की घोषणा की। इस कदम से अब संजय सरदार भाजपा के मुख्य समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में होंगे। शुक्रवार को प्रभाषिनी कालुंडिया ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नाम वापस ले लिया। नाम वापस लेने के बाद कहा कि पार्टी के निर्देश के तहत अपना नाम वापस लिया है तथा संजय सरदार को वह ...