नई दिल्ली, जनवरी 20 -- टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने भारत की ऑल टाइम टी20 प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि बांगर ने अपनी इस टीम में भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को जगह नहीं दी है। रोहित भारत की ओर से इस फॉर्मेट के सबसे सफल बल्लेबाज माने जाते हैं, लेकिन बांगर ने उनके बजाय विराट कोहली को अपनी टीम का कप्तान बनाया है। गौरतलब है कि कोहली अंतरराष्ट्रीय टी20 में रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। बांगर ने अपनी टीम में टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को केवल एक मध्यक्रम बल्लेबाज के रूप में शामिल किया है। विकेटकीपर की भूमिका के लिए उन्होंने केएल राहुल पर भरोसा जताया है, जो काफी समय से टी20 टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.