आगरा, मार्च 5 -- नगर निगम ने बुधवार को संजय पैलेस में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सड़कों के किनारे खड़े दर्जनों ठेलों को हटवाया गया, जबकि आधा दर्जन से अधिक ठेले और काउंटर जब्त कर लिए गए। संजय पैलेस में जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। प्रमुख व्यावसायिक केंद्र में अवैध पार्किंग और सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहन तथा ठेले जाम का मुख्य कारण बने हुए हैं। नगर निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार मुनादी कराई जा रही थी, लेकिन कोई असर नहीं दिखा। बुधवार दोपहर नगर निगम प्रवर्तन दल ने कार्रवाई शुरू की तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। निगम की टीम ने सड़कों के किनारे लगाए गए काउंटर और ठेले जब्त कर लिए। मदिया कटरा रोड पर सड़क किनारे लगाए गए सब्जी और फलों के ठेले भी हटा दिए गए। नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.