रुद्रपुर, नवम्बर 5 -- गदरपुर। नवनियुक्त थाना प्रभारी संजय पाठक ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। थाने से संबंधित किसी भी पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि समाज में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.