निज संवाददाता, अगस्त 5 -- निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद पर हत्या की साजिश रचने का झूठा आरोप लगाने पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मंगलवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव पर केस दर्ज किया। पुलिस ने यह कार्रवाई पूर्व सांसद प्रवीण निषाद की ओर से दी गई तहरीर पर की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पूर्व सांसद प्रवीण निषाद का आरोप है कि 10 जुलाई 2025 को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव ने एक प्रेसवार्ता के माध्यम से कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद पर गंभीर आरोप लगाया है। यह गंभीर आरोप लगाया है कि उन्होंने एक करोड़ की सुपारी देकर उनके विरुद्ध हत्या की साजिश रची है। यह बयान न केवल झूठा, भ्रामक एवं तथ्यहीन है, बल्कि पूरी तरह से राजनीतिक द्वेष, व्यक...