नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये की निजी संपत्ति को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद अब निर्णायक मोड़ पर है। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को इस मामले में सभी पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद अंतरिम रोक की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच ने स्पष्ट किया कि अब कोई नई दलील या दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। कोर्ट का आने वाला आदेश इस विरासत की लड़ाई की दिशा तय करेगा।बच्चों की ओर से चुनौती केस का केंद्र बिंदु संजय कपूर की कथित वसीयत है, जिसमें उनकी पूरी निजी संपत्ति तीसरी पत्नी प्रिया कपूर को दी गई है। करिश्मा कपूर से उनके बच्चों समायरा और कियान राज कपूर ने वसीयत को चुनौती दी है। उनके वकील सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी ने कोर्ट में कहा कि वसीयत में कई असंगतियां हैं। इसमें स्त्...