नई दिल्ली, जुलाई 31 -- करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद उनके 30,000 करोड़ के साम्राज्य पर विवाद चल रहा है। इस बीच करिश्मा कपूर अपने बच्चों कियान और समायरा को लेकर दिल्ली पहुंचीं। करिश्मा को एयरपोर्ट पर देखकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। संजय के निधन के बाद उनकी मां रानी और पत्नी प्रिया के बीच प्रॉपर्टी का विवाद सुर्खियों में है।बच्चों के साथ पहुंचीं करिश्मा बुधवार को पैप्स के अकाउंट्स पर एक वीडियो दिखाई दिया जिसमें करिश्मा और संजय कपूर से उनके दोनों बच्चे साथ थे। तीनों लोग दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखे। इस समय संजय कपूर की 30,000 करोड़ की विरासत पर झगड़ा चल रहा है। ऐसे में करिश्मा के आने पर भी कई तरह के कयास लग रहे हैं। करिश्मा सिंपल लुक में थीं और चुपचाप एयरपोर्ट से निकलकर अपनी कार में बैठ गईं। संजय की प्रॉपर्टी में करि...