दिल्ली, सितम्बर 9 -- बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दो बच्चों ने मंगलवार को अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस अर्जी पर कल यानी 10 सितंबर को सुनवाई होनी है। दोनों बच्चों ने शिकायत कर संजय कपूर की वसीयत को चुनौती दी है। दोनों बच्चों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर पिता की 30 हजार करोड़ की संपति में हिस्सा मांगा है। शिकायत में दावा किया गया है कि न तो संजय कपूर ने वसीयत के बारे में उल्लेख किया और न ही उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर या किसी अन्य व्यक्ति ने कभी इसके अस्तित्व के बारे में बताया। इसमें आरोप लगाया गया है कि प्रिया का आचरण बिना किसी संदेह के यह दर्शाता है कि कथित वसीयत उनके ओर से गढ़ी गई है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में याचिकाकर्ताओं ने प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.