आदित्यपुर, फरवरी 2 -- कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जनजातीय आवासीय उच्च विद्यालय, संजय के प्रधानाध्यापक महेश कुमार को सेवानिवृत्त होने पर शिक्षकों व कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला कल्याण विभाग के परियोजना निदेशक आशीष अग्रवाल उपस्थित थे। उन्होंने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को माला पहनाकर व उपहार प्रदान कर विदाई दी। इस मौके पर विभाग के पदाधिकारी प्रभात कुमार दास, आशीष कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र नाथ महतो, मंगल सिंह सरदार, समीर कुमार सामल, अमित कुमार, मनोरंजन महतो, गोविन्द पात्रो, शिखा सामल, मीनू महंती, प्रीति कुमारी गोप, इश्तेयाक अहमद, साधु मुंडा समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.