गोरखपुर, जनवरी 5 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा के आयुष विवि पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार को निजी अस्पताल में गर्भवती की मौत के मामले में पुलिसिया कार्रवाई शुरू हो गई है। पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संचालक समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गयी है। साथ ही हॉस्पिटल को सील करने के लिए पुलिस ने सीएमओ को पत्र भेजा है। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम लखिमा निवासी सुनील की पत्नी रीतू गर्भवती थी। प्रसव के लिए वह अपने मायके परसौना में रह रही थी। पति सुनील ने दी तहरीर में आरोप लगाया है कि तीन जनवरी की सुबह नौ बजे उसकी पत्नी को प्रसव के लिए जेके हॉस्पिटल तरकुलहा चौराहा पर ले गया। जहां हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा 40 हजार रुपये की मांग की गई। रुपये देने के बाद गर्भवती को लेबर रूम में ले गए। आरोप है कि कुछ देर बार गर्भवती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.