पटना, दिसम्बर 6 -- संचार सदन परिसर में शनिवार को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आबंडेकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। बीएसएनएल सेवा बिहार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य महाप्रबंधक रविंद्र कुमार चौधरी ने की। सभी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया। मौके पर बीएसएनएल के महाप्रबंधक सुनील कुमार, जगदीश चंद्रा, राम इकबाल यादव, परिमंडल अध्यक्ष मनोरंजन पासवास, परिमंडल सचिव मुकेश कुमार, मंडल वित्त मुकेश कुमार, संजय कुमार दिवाकर, अरुण कुमार, राजेश गौंड, कन्हैया कुमार आदि सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.