मऊ, अप्रैल 2 -- मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने कलक्ट्रेट परिसर से मंगलवार को संचारी रोग अभियान और दस्तक अभियान की शुभारंभ किया। एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 10 से 30 अप्रैल तक चलने वाले दस्तक अभियान के लिए जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दस्तक अभियान के अंतर्गत कुल 2161 टीमें लगाई गई हैं, जो घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने कहा विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में लगे जनपदस्तरीय अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारियों द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका सहित अन्य नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरीय निकायों में दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों, जल जनित रोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.