महाराजगंज, जून 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान को लेकर नगर पालिका सभागार में कार्यशाला आयोजित हुई। ट्रेनर सीएचसी सदर के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने कहा कि एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान चलेगा। अभियान में शहर सड़क और नालियों की साफ-सफाई के बाद नालियों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करना है। इसके अलावा झाड़ियों की कटाई करनी है। यूनिसेफ टीम ने संचारी रोग की पहचान, रोकथाम, स्वच्छता प्रबंधन और व्यक्तिगत सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। नपा अध्यक्ष ने कहा कि अभियान में कर्मचारी अपने कार्यों को बखूबी करने का कार्य करेंगे। इसमें किसी तरह की मनमानी क्षम्य नही होगी। ईओ आलोक कुमार ने कहा कि यह स्वच्छता अभियान को अधिक प्रभावशाली बनाने में मदद मिलेगी। कार्यशाला में प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ ...