हाथरस, अक्टूबर 30 -- हाथरस। 05 से 31 अक्टूबर 2025 तक संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की प्रगति की अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने की। प्रगति संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शासन की मंशा से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत की जा रही गतिविधियों की समीक्षा की। प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अर्बन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए तथा नियमित फॉगिंग कराई जाए। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स...