बागपत, अक्टूबर 6 -- स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायत और अन्य विभागों द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित हो रहा है। 11 से 31 अक्टूबर 2025 तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें आशा घर घर जाकर दस्तक देंगी और संचारी के प्रति जागरूक करेंगी। सोमवार को नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव पहुंची। जहां पर एंटी लारवा का छिड़काव कराया। सफाई अभियान भी चलाया गया। डीएम अस्मिता लाल ने निर्देश दिए कि यदि अभियान में लापरवाही हुई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.