प्रयागराज, मार्च 8 -- प्रदेश में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए महाकुम्भ में उपयोग की गईं 462 अत्याधुनिक मशीनों को प्रदेश के अन्य जिलों में भेजा जाएगा। इसमें 400 स्प्रे पंप (200 बैटरी ऑपरेटेड और 200 मैन्युअल) और 62 थर्मल पल्स फॉग मशीनें शामिल हैं। इन मशीनों से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व जलजनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा। नोडल संयुक्त निदेशक (वेक्टर कंट्रोल) डॉ़ वीपी सिंह के अनुसार मेले की सफलता को देखते हुए विभिन्न जिलों में ग्राम प्रधानों को भी यह उपकरण दिए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर भी एंटी-लार्वा के छिड़काव अभियान को मजबूती मिल सके। मेले में वेक्टर कंट्रोल के असिस्टेंट नोडल और डीएमओ डॉ आनंद कुमार सिंह के अनुसार 62 थर्मल पल्स फॉग मशीनें उन जिलों में भेजी जाएंगी, जो संचारी रोगों की दृष्टि से संवेदनशील हैं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.