लखीमपुरखीरी, अगस्त 2 -- नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में संचारी रोगों के लक्षण, कारण व निदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व संचारी रोग नोडल अधिकारी संतोष कुमार पांडे ने जुलाई माह में संचालित संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रमों की जानकारी दी और सरकार द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। सत्यांशु वर्मा को प्रथम, अमर को द्वितीय और अरुण कुमार एवं मनजीत कुमार (विज्ञान वर्ग) को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला। प्रधानाचार्य बाबूराम सागर ने छात्रों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताए जैसे कि हाथ व नाखूनों की सफाई, स्वच्छ वस्त्र व शरीर, ताजे भोजन व स्वच्छ/उबले पानी का सेवन, मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए सतर्कता, और ग...