देवरिया, अक्टूबर 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का रविवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम से जागरूकता प्रचार वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना कर किया। उन्होंने अभियान को सफल बनाने पर जोर देते कहा कि संचारी रोगों के खात्मे को जन भागीदारी और जागरूकता जरूरी है। लोगों के जागरूक होने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों को पनपने से रोका जा सकता है। अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल है तथा एक दर्जन अन्य विभाग सहयोग कर रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि 5 से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुखार, इंफ़्लुएंजा, फाइलेरिया, काला जार, कुष्ठ रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों और कु...