लखीमपुरखीरी, जून 23 -- संचारी रोग नियंत्रण अभियान जुलाई भर चलाया जाएगा। इसी दौरान एक जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान होगा। वहीं 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के संचालन में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य विभाग भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग इसमें नोडल विभाग की भूमिका में रहेगा। अभियान के दौरान उन स्थानों को भी चिन्हित किया जाएगा, जहां मच्छरों के पनपने की संभावनाएं अधिक होती हैं। इस दौरान आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संचारी रोगों ,मच्छरों से बचाव तथा इलाज के बारे में जानकारी देंगी। जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर वर्मा ने बताया कि एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। इस अभियान को सफल बनाने की तैयारियां पूरी हैं। दस्तक अभियान के दौरान आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार क...