आगरा, अप्रैल 5 -- डायनेमिक शतरंज स्कूल के खिलाड़ी संचय दुबे उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर क्लासिकल ओपन शतरंज चैंपियन बन गए हैं। सीतापुर में एक से चार अप्रैल तक नौ चक्रों में हुई प्रतियोगिता में 20 जिलों से 101 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 60 अंतर्राष्ट्रीय फिडे रेटेड खिलाड़ी थे। प्रतियोगिता में छठी वरीयता प्राप्त आगरा के संचय दुबे ने 7.5 अंक (7 जीत, 1 ड्रॉ ) के साथ चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही संचय ने इस वर्ष होने वाली राष्ट्रीय सीनियर शतरंज प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का नेतृत्व करने का अधिकार भी हासिल कर लिया। यह लगातार पांचवां वर्ष होगा, जब संचय सीनियर नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में प्रदेश की ओर से खेलेंगे। संचय ने अपनी उपलब्धि का श्रेय चैस बोर्ड व मोहरों के अतिरिक्त अपनी माता किरन दुबे, बहन कनक सहित अपने गुरु व पिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.