औरैया, दिसम्बर 28 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के तहत सहार क्षेत्र में घर-घर संपर्क अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के माध्यम से संघ कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से संपर्क कर उन्हें संघ के विचारों, उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। अभियान का नेतृत्व खंड संघ चालक अरविंद शुक्ला ने किया। उनके साथ खंड कार्यवाह अरुण, खंड बौद्धिक प्रमुख आशुतोष शुक्ला और खंड प्रचार प्रमुख हिमांशु सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मंडल शहर के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर घर-घर संपर्क किया और संघ के शताब्दी वर्ष से संबंधित पत्रकों का वितरण किया। इस दौरान नागरिकों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की सेवा यात्रा, राष्ट्र निर्माण में योगदान और समाज को संगठित करने की भूमिका के बारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.