वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 14 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत गोरखपुर में आयोजित सामाजिक सद्भाव गोष्ठी को प्रभावी और व्यापक बनाने के उद्देश्य से संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत शनिवार को गोरखपुर पहुंचेंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत 14 से 16 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए स्वयंसेवकों के साथ प्रबुद्ध वर्ग का मार्गदर्शन करेंगे। संघ प्रमुख के सभी कार्यक्रम तारामंडल क्षेत्र में योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होंगे। इस दौरान मोहन भागवत संघ के कार्यकर्ताओं संग बैठक भी करेंगे। जानकारी के अनुसार सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान गोरखपुर में जिला, विभाग और प्रांत कार्यकारिणी के लोगों के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा व योजना र...