गोरखपुर, फरवरी 11 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर चल रहे कार्यक्रमों की शृंखला के अंतर्गत आयोजित सामाजिक सद्भाव गोष्ठी को प्रभावी और व्यापक बनाने के उद्देश्य से संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का तीन दिवसीय गोरखपुर प्रवास होने जा रहा है। संघ प्रमुख 14 से 16 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए स्वयंसेवकों के साथ प्रबुद्ध वर्ग का मार्गदर्शन करेंगे। संघ प्रमुख के सभी कार्यक्रम तारामंडल क्षेत्र में योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होंगे। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान मोहन भागवत जिला, विभाग और प्रांत कार्यकारिणी के लोगों के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा व योजना रचना पर चर्चा करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रचार व...