कोडरमा, अक्टूबर 7 -- कोडरमा, वरीय सवांददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य बौद्धिक सत्र का संचालन प्रांत कार्यवाह संजय कुमार ने किया। उद्बोधन में कहा कि "1925 में डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य व्यक्ति के चरित्र निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना है। संघ बिना किसी स्वार्थ के राष्ट्र सेवा के कार्य में निरंतर लगा है।" उन्होंने आगे कहा कि पिछले 100 वर्षों में संघ ने समाज को संगठन, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ा है। आज संघ के विचारों को देशभर में स्वीकृति और सम्मान मिल रहा है क्योंकि यह विचार भारत की जड़ों, संस्कृति और सभ्यता से जुड़ा है। प्रांत कार्यवाह ने कहा कि संघ ने शताब्दी वर्ष के अवसर पर "पाँच परिवर्तन" का संकल्प लिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.