मेरठ, अक्टूबर 6 -- सरधना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को सरधना स्थित शिव मंदिर तहसील कंपाउंड में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पथ संचलन निकाला। मुख्य अतिथि अनुज त्यागी रहे। अध्यक्षता मानिकचंद जैन ने की। मुख्य शिक्षक प्रदीप कुमार, प्रार्थना का वाचन शुभम मिश्रा तथा संचालन श्याम सुंदर शर्मा ने किया। अनुज त्यागी ने कहा कि सौ वर्षों में संघ ने राष्ट्र व समाज निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कहा कि युवाओं और बच्चों में संघ ने राष्ट्रभावना जागृत कर उन्हें देश की सेवा में प्रेरित किया है। मानिकचंद जैन ने कहा कि संघ की शताब्दी पर सम्पूर्ण समाज की दृष्टि संघ की ओर है। कार्यक्रम में मुकुल चंदेल, मलखान सैनी, सुमित, सचिन खटीक, विक्की सैनी, रवि कुमार, बबली वर्मा, पं. राज मंगल, बीना मिश्रा, अंश कुमार, वरुण वर्म...