मुजफ्फर नगर, जनवरी 1 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं वर्तमान क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख आनन्द कुमार को गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज केशवपुरी में श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने आनंद कुमार के साथ व्यतीत किए गए पलों के अपने अनुभवों को साझा किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि आनंद कुमार का जन्म वर्ष 1959 में आगरा में बसंत लाल अग्रवाल एवं श्रीमती सावित्री देवी अग्रवाल के परिवार में हुआ था। वर्ष 1982 में सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर वर्ष 1983 में मेरठ से प्रचारक निकले। वर्ष 1992 में सहारनपुर विभाग के सह - विभाग प्रचारक बने उस समय लक्ष्मीनगर में (आनंद भवन) कार्यालय केन्द्र बना। मेरठ के बाद कानपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक रहे। वर्ष 2019 से पश्चिम उत्तर प्रदेश...