धनबाद, मार्च 24 -- धनबाद, विशेष संवाददाता बिरसा मुंडा स्टेडियम में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एकत्रीकरण कार्यक्रम में पंच परिवर्तन पर मंथन किया गया। महानगर एकत्रीकरण में 13 नगरों से 307 की संख्या में स्वयंसेवक एकत्रित हुए। सूर्य नमस्कार, सामूहिक समता, योग-व्यायाम आदि के उपरांत प्रांत पर्यावरण विभाग से आए सच्चिदानंद सिंह का उद्बोधन हुआ। सच्चिदानंद सिंह ने संघ के पंच परिवर्तन विषय यथा कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य, एवं स्व का भाव (स्वदेशी) पर बोले। एकत्रीकरण में मुख्य रूप से विभाग संघचालक केशव हड़ोदिया, सुनील कुमार, पंकज सिंह, विक्रम हिमालय, राकेश सुमन, जयप्रकाश नारायण सिंह, महेंद्र स्वर्णकार, रवींद्र साह, गोपाल कटेसरिया, बिनोद गुप्ता, नित्यानंद पांडेय आदि उपस्थित थे। परिचय महानगर कार्यवाह राकेश सुमन, अन...