सोनभद्र, अक्टूबर 13 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना का सौवा वर्ष पूर्ण होने पर संघ के शताब्दी वर्ष पर संघ की तरफ से डाला में शनिवार को पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डाला बाजार में स्थित रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डा. हेडगेवार, गुरूजी व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर पथ संचल शुरू किया गया। रामलीला मैदान से निकल स्वयंसेवकों का पथ संचलन अमन विहार, नई बस्ती, शीतला माता मंदिर गली, डाला बाजार, झूलन ट्राली, शहीद स्थल, बस स्टैंड, अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री गेट के सामने से होते हुए पुन: रामलीला मैदान में आकर समापन हुआ। इस दौरान संबोधन में विभाग संयोजक गौ संवर्धन नंदलाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने कामों के बदौलत जाना जाता है। वटवृक्ष का रूप धारण किये हुए संघ की अनेकों...