गुमला, सितम्बर 27 -- घाघरा प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को घाघरा हाई स्कूल मैदान में स्वयंसेवकों द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पथ संचालन,शस्त्र पूजन और वार्षिक उत्सव का आयोजन परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ किया गया। कार्यक्रम में गुमला विभाग के विभाग प्रचारक सामी उपस्थित रहे। पथ संचालन में स्वयंसेवकों ने अनुशासन और उत्साह के साथ मार्च किया। वहीं शस्त्र पूजन में पारंपरिक विधि से शस्त्रों का पूजन किया गया। वार्षिक उत्सव में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों,सामाजिक योगदान और आने वाले वर्षों की योजनाओं पर प्रकाश डाला। विभाग प्रचारक ने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज को संगठित कर राष्ट्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने यह भी बताया कि संघ स्वयंसेवक न केवल शारीरिक...