चंदौली, दिसम्बर 29 -- चंदौली, संवाददाता। जिला कार्यालय पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई। जिसमें विधानसभा मुगलसराय का अटल जन्म शताब्दी समारोह विधानसभा सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी रहे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई एक ऐसे राजनेता थे, जिनकी राजनीतिक यात्रा व्यक्ति से पहले विचार की पद से पहले संगठन की और सत्ता से पहले संघर्ष की कहानी है। जनसंघ की बैठकों में विचार करने से आगे बढ़ती है और अतः लोकतांत्रिक सत्ता के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचती है। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी ने कहा कि 1980 में भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ था, यह केवल एक दल का जन्म नहीं था बल्कि जनसंघ की वैचारिक विरासत का पुनर्गठन था। अटल जी इसके पहले अध्यक्ष बने प्रारंभिक वर्षों में भाजपा को राजनीतिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.