जहानाबाद, मई 11 -- कुर्था, एकसंवाददाता। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम को लेकर कुर्था मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को बधाई देते हुए इसे कूटनीतिक और सामरिक जीत करार दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है। हमने अपनी शर्तों पर संघर्ष विराम को स्वीकार किया है और पाकिस्तान को उसकी औकात भी दिखाई है। भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करता हूं, जिसने न सिर्फ सीमा की रक्षा की, बल्कि घर में घुसकर जवाब दिया। यह प्रधानमंत्री की कूटनीतिक जीत है। उम्मीद है पाकिस्तान अब कोई गुस्ताखी नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि मोदी हैं तो मुमकिन है। आतंकियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने कई भारतीय नारियों का सिंदूर मिटा दिया था। पीएम नरें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.