शामली, जनवरी 26 -- कैराना में दो पक्षों में संघर्ष के प्रकरण में पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला दरबारखुर्द रेतावाला निवासी निजामुद्दीन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे उसका भाई नसीबुद्दीन व भतीजे अहसान और शादाब दो बाइक द्वारा मोहल्ले में जा रहे थे। इस दौरान मोहल्ले के ही साहिब, मुनव्वर, दिलदार, लालवा, वाजिद व रिहान ने उसके भाई एवं भतीजों को रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिस कारण नसीबुद्दीन और भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट के चलते नसीबुद्दीन का उपचार मेरठ मेडिकल में कराया जा रहा है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया कि उनके मोहल्ले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.