रांची, सितम्बर 10 -- रांची, संवाददाता। कचहरी चौक स्थित संग्राम क्लब दुर्गा पूजा समिति वर्ष 1969 से दुर्गा पूजा का कार्यक्रम पूरी श्रद्धा और भक्ति से आयोजित करता आ रहा है। इस वर्ष भी समिति कि ओर से पंडाल का निर्माण भारतीय प्राचीन मंदिर की शैली पर किया जा रहा है। भक्तों को पंडाल में परंपरा और भारतीय संस्कृति की गरिमा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। पंडाल का निर्माण शक्ति का अभियान थीम पर किया जा रहा है, जिसमें मां दुर्गा की शक्तियों को संस्कृति और विजय गाथा के जरिए भी दिखाया जाएगा। पूजा-अर्चना,स्थापत्य कला व वातावरण के जरिए भी जीवंत रूप में शक्ति का प्रदर्शन दिखेगा। पंडाल के निर्माण में प्राचीन मंदिर की शैली का भी प्रयोग होगा। जिसमें ओडिशा के लिंगराज व कोणार्क मंदिर की वास्तुकला से मिलती जुलती है। पंडाल की ऊंचाई 55 फीट व चौड़ाई 50 फीट के सा...